आगरा, फरवरी 25 -- जगजीवन नगर निवासी युवक जिमी 15 फरवरी को ससुराल मथुरा जाने के लिए निकला था। कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। रहागीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़ित की मां शीला देवी ने एक को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि अनिल निवासी नगला बेर ने साथियों के साथ मिलकर बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मरणासन्न कर छोड़ गए। बेटे के हाथ और सिर में फ्रैक्चर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.