युवक को पीटकर किया घायल, बरेली रेफर
बरेली, अगस्त 31 -- आंवला। नगर के बाईपास रोड पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला बाग बखशी निवासी रेवती देवी ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र यादराम बाईपास रोड की तरफ गया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही दबंग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और यादराम को बिना किसी वजह के बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: बाजार गए युवक को दबंगों ने पीटा, हालत नाजुक सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी आंवला ले गए। उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.