कौशाम्बी, जून 3 -- प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शुभम यादव पुत्र बलकरन यादव ने बताया कि उसकी बहन चरवा के माहिउद्दीनपुर में ब्याही है। 31 मई को वह किसी काम से बहन के घर गया था। शाम को लौटते वक्त मोहिउद्दीनपुर गांव से कुछ दूर आगे बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने जेब में रहे आठ हजार रुपये भी लूट लिए। कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। आरोपियों की पहचान आजाद व उसके भाई शुभम के रूप में हुई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने जल्द ही वारदात का खुलासा कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...