युवक को धारदार हथियार से वार कर किया जानलेवा हमला
हापुड़, मई 23 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना में घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के सिर में 11 टांके आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना निवासी सुभाष ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 17 मई की रात करीब तीन बजे गांव के ही नवीन और कपिल शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने घर में घुसते ही अभद्रता शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपी कपिल ने हाथ में लिए धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.