रांची, फरवरी 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा सेक्टर फोर निवासी जीतेंद्र कुमार ने राजीव उपाध्याय पर दस लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जीतेंद्र कुमार ने राजीव उपाध्याय के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जीतेंद्र ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को आरोपी राजीव ने उन्हें फोन किया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उनसे दस लाख रुपए रंगदारी की डिमांड की। धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.