अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बीते दिनों पकड़े गए सैक्स रैके ट के मामले में नया मोड आ गया है। महिला ने बेटे को घर से उठाकर जबरन फंसाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़िता ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। सारसौल निवासी अंजू देवी ने डीआईजी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका बेटा शिवम लॉ की पढ़ाई कर रहा है। बीते 13 जनवरी को वह अपने दोस्तों संग घर पर था। तभी थाने से दर्जन भर पुलिस कर्मी पहुंच गए। सिपाही गाली गलौज करते हुए बेटे को थाने लेकर आ गए। रात भी उसकी पिटाई की गई। अगले दिन देह व्यापार के मुकदमे में उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...