युवक को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, जून 11 -- युवक व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर भी अभद्र टिप्पणी हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी प्रशांत व बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव धेरकुड़ा निवासी दिव्यांशु नागर के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दिव्यांशु ने प्रशांत को फोन कर गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की। विरोध पर प्रशांत के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी दिव्यांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- युवक को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.