युवक को थाने में रील बनाना पड़ा महंगा
चतरा, जून 11 -- चतरा, संवाददाता। प्रतापपुर थाना परिसर में घुसकर भोजपुरी गानों पर रील बनाना एक नाबालिग युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रील बनाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। जिसपर युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दुबारा ऐसा नहीं करने की बात कही। अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित दिया गया। यही नहीं, पुलिस के समक्ष ही उसने सोशल मीडिया से उस विवादित रील को भी डिलीट किया। प्रतापपुर थाना प्रभारी ने इस कार्रवाई के बाद सख्त संदेश देते हुए कहा है कि थानों में बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी कानून को हाथ में लेकर थानों की छवि खराब करेगा, तो प्रतापपुर पुलिस उसे नहीं बकसेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.