संवाददाता, सितम्बर 27 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के चलते ग्रामीणों ने युवक के आधे सिर के बाल और दाढ़ी-मूंछ काटकर मुंह काला कर दिया। फिर उसे पेड़ से बांधकर चप्पलों से पीटा और पेशाब पिलाया। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। ये घटना अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा के मोहल्ला सतभैया का है। जहां एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को खैर क्षेत्र के गांव बिलखोरा के रहने वाले युवक अपनी बहन की ससुराल दुभिया बंजारा आया था। उसका बहन की देवरानी से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। एक महिला उसे पेशाब पिलाया। शनिवार को सोशल मीडिया ...