गौरीगंज, मई 14 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद में युवक को तमंचा दिखाकर डराने का प्रयास करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्टाग्राम पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में पूरे चौहान मजरे पूरे पहलवान निवासी गोविंद ने खुद पर हमला होने की शिकायत पुलिस से बुधवार को करते हुए दो युवकों पर केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। कोतवाली पुलिस की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त करन चौहान निवासी ग्राम सरैया सबल शाह थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाशी में एक तमंचा और एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसक...