मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मोरना। क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर पंचायत के मजरे खैरनगर में दो बारातियों द्वारा एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर के गांव तारापुर निवासी जय किशन पुत्र मूलचन्द ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अपनी बहन की ससुराल गांव मजलिसपुर तोफीर के मजरे खैरनगर में रह रहा है। बीते 10 मार्च को गांव तारापुर से बारात खैरनगर आई हुई थी। वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी तारापुर निवासी दो युवक उसे बहाने से अपने साथ गांव के बाहर ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पास में जंगल मे लग रही आग में धक्का दे दिया, जिससे जय किशन के हाथ और पैर झुलस गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह जान बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.