मुजफ्फरपुर, मई 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार देर रात दुकान में सोए युवक को जलाकर मारने में मृतक राजेश की मां के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पिता राजकुमार राय उर्फ नन्हकी राय, भाई मिथिलेश राय, उसकी पत्नी तथा मिथिलेश के ससुराल पक्ष के तीन लोग सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। राजेश की मां तेतरी देवी ने पुलिस को बताया कि पुत्र पैर से दिव्यांग था और घर के समीप घर बनाकर उसमें जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता था। वह उसी घर में रहता भी था। अचल संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपितों द्वारा अक्सर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। यह भी पढ़ें- राजेश की मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच शनिवार रात नामजद आरोपितों ने सोए अवस्था में राजेश का चार...