कन्नौज, अप्रैल 9 -- जीटी रोड इस्माइलपुर स्थित इस्माइलपुर ओवर ब्रिज के नीचे दो कार से कुछ लोग आए और एक युवक को जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। इस नजारे का वीडियो एक युवक बनाने लगा। इस पर काली कार सवार कुछ लोगों ने वीडियो बना रहे युवक को देख लिया और उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घटना के संबंध में ग्राम जयसिंहपुरवा निवासी राज सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है, कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे एक युवक को जबरदस्ती कार में बैठाते हुए उसने वीडियो बना लिया। इसी बात से खिन्न होकर कार सवार युवको ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.