लखीमपुरखीरी, मई 24 -- थाना मैगलगंज क्षेत्र के रहजनिया गांव निवासी सोनू राठौर को सीतापुर की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर-शराबा और विरोध करने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख कार सवार युवक सोनू को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और उन्हें अपहरण की आशंका है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।थाना प्रभारी मैगलगंज संजीव कुमार सिंह ने बताया गाडी नंबर मिल गया है ट्रे...