नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा। जंगल में ले जाकर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। अगाहपुर निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के करीब वह सेक्टर-49 के पीछे वाले जंगल के पास खड़ा था। इसी दौरान पुष्पेंद्र और सूरज कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। रवि को बातों में उलझाकर पास के जंगल में ले गए और धक्का मुक्की करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से शिकायतकर्ता बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रवि को नजदीक के अस्पताल ले गए। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...