बुलंदशहर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के मोहल्ला सराय नसरूल्ला निवासी कमल मीणा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह जेवर अड्डा पर शराब के ठेके पास खड़ा हुआ था। उनके पीछे बिलाल निवासी आबदानगर खड़ा हो गया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी जेब काटने का प्रयास किया और जब उन्हें जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित की गर्दन की तरफ चाकू कर दिया। जिस पर उन्होंने अपनी गर्दन पर हाथ लगा लिया। जिससे उनके हाथ में गहरा घाव हो गया। शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देखकर आरोपी ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.