युवक को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू जतरा मैदान में सोमवार की रात दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान अमन मुंडा नामक युवक ने राजू तिर्की को चाकू मार दिया। घटना में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में बंधना तिर्की ने अमन मुंडा के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बंधना ने पुलिस को बताया कि उनका भाई राजू और अमन हरमू जतरा मैदान में बैठकर बातचीत कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक और गाली-गलौज हो गयी। इसी दौरान आरोपी अमन ने उनके भाई राजू पर चाकू से गला में मारकर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.