युवक को चाकू के साथ धरा, जेल भेजा
रुडकी, जून 24 -- भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त अभियान चलाए हुए थी। जैसे ही पुलिस की गश्त रुहालकी दयालपुर गांव से सरठेडी जाने वाले मार्ग के समीप पहुंची, वहां पर एक युवक संदिग्ध घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक खेतों के रास्ते से भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने युवक को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। उप निरीक्षक सुनील पन्त ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम आर्यन निवासी बहेड़ी थाना नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.