झांसी, दिसम्बर 5 -- शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में दबंगों ने खुलकर दबंगई की। सिगरेट पिलाने के बहाने युवक को एक घर में लेकर जाकर चप्पलों से पीटा। विरोध करने पर थप्पड़े जड़े। लातें मारीं। पैर छुलवाए। गिड़गिड़ाने-माफी मांगने पर लाठियां बरसाईं। इससे भी मन नहीं भरा तो तमंचा अड़ाकर कपड़े उतारकर नंगे होने को कहा। मारपीट में युवक से जमकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। दबंगों में से एक ने वीडियो बनाया। वहीं किसी ने इसे वॉयरल कर दिया। इसके बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। हालांकि आपका अपना 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो 22 नवंबर को एक गांव का बताया जा रहा है। आनन-फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला पीड़ित बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.