युवक को चचेरे बहनोई समेत कई लोगों ने पीटा
हरदोई, जून 6 -- टड़ियावां। थाने के गांव भरांव निवासी जयपाल ने बताया कि क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी रवि के साथ उसकी चचेरी बहन अनीता ब्याही है। आरोप है कि उसकी बहन अनीता और बहनोई रवि के मध्य रंजिश चल रही है। पुलिस से शिकायत में कहा कि बीती 27 मई की दोपहर नयागांव निवासी आरोपी रवि, आशीष, भेलखड़ा निवासी अनमोल, गांव सडिला के संदीप और दो से तीन अज्ञात लोग उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उसने हमलावरों पर धमकी देने की बात कही है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.