युवक को घेरकर लात घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल
बिजनौर, सितम्बर 29 -- सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो मंगलवार को वायरल हो रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक गालियां देते हुए युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक बचने का प्रयास करता है, लेकिन हमलावर उसे घेरकर लगातार पीटते नजर आ रहे है। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां का है, मारपीट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.