पीलीभीत, जून 25 -- माधोटांडा। थानाक्षेत्र के गांव संडई के रहने वाले करनाल पुत्र टीकाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जून को उनका बेटा भीमसेन खेत देखकर घर लौट रहा था। इस दौरान खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में पोथीराम पुत्र शिवदयाल और उनके बेटे रामदास, मलखान ने उसे लाठी डंडे लेकर घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर पिता पुत्रों ने भीमसेन की पिटाई लगा दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोथीराम, रामदास और मलखान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...