अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के विकास लोक कॉलोनी के पास युवक को घेरकर पीटने व फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया है। इनके पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। धनीपुर मंडी के सामने विकास लोक कॉलोनी निवासी ऋषभ उर्फ राजा इंस्टाग्राम पर अपनी एक महिला मित्र से बात करता है। वही युवती अकराबाद क्षेत्र के एक युवक से भी बात करती है। इसे लेकर राजा व दूसरे पक्ष के युवक के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान बहस व गालीगलौज हो गई। इसे लेकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे अकराबाद क्षेत्र के 15-20 युवक राजा को मारने के लिए आए थे। उसे घेरकर पीटा। फायरिंग की। लोगों ने तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। मामले में एसआई राजीव कुमार की ओर से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.