युवक को घेरकर पीटने में छोटे सरकार सहित आठ पर केस
मऊ, जून 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग के पास बीच रास्ते में घेरकर बाइक सवार युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छोटे सरकार व उसके साथी सहित आठ युवकों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जनपद के सरायलखंसी थाना अंतर्गत महुआबारी निवासी शनि राजभर विगत सोमवार को अपने मामा को लेकर बाइक से मुहम्मदाबाद के वलीदपुर मचिया जा रहा था। विगत सोमवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार शनि स्थानीय कोतवाली अंतर्गत तिलई बुजुर्ग के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में छोटे सरकार एवं उसके दोस्त गनेश सहित आठ लोगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.