कन्नौज, अप्रैल 19 -- तालग्राम, संवाददाता। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी और उसके रिश्तेदारों पर युवक को लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी रामजी (21) के अनुसार रविवार शाम पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। आरोप है कि आधी रात को पड़ोसी अपने चार रिश्तेदारों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया, जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने ...