काशीपुर, फरवरी 25 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में एक युवक को काम का झांसा देकर बुलाने के बाद बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के बथुआखेड़ा, ठाकुरद्वारा निवासी यूसुफ पुत्र एहसान अली ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई साहिबे आलम परमानंदपुर में रहकर चालक का काम करता है। आरोप है कि 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे अयान नामक युवक ने साहिबे आलम को फोन कर ट्रैक्टर चलाने के बहाने सड़क पर बुलाया। साहिबे आलम जैसे ही परमानंदपुर रोड पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद अयान पुत्र रईस, कबीर पुत्र शौकीन शाह, शोएब पुत्र तौफीक हाजी, गुलाम नबी पुत्र शौकीन शाह और सर...