प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सोनाही गांव निवासी विपिन सिंह पुत्र राजाराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को गांव के अमर नाथ सिंह के यहां बारात आई थी। परिवार के लोग बारात में चले गए थे। घर पर किसी के न रहने पर वह रुक गया। रात 11 बजे बारात से किसी ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर बच्चे को किसी ने पीट दिया है। जानकारी मिलने पर विपिन बारात की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अंधेरे में खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की राड व लाठी डंडा से हमला कर दिया। हमले में विपिन सिंह का सिर फट गया। हल्ला गुहार पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को रात 12:30 सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विपिन ने बताया कि चार लोगों को पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.