युवक को घर से बाहर बुलाकर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर
रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। चार युवकों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस मई की रात उनका बेटा एकांस घर पर था। इस बीच घर के बाहर आए चार युवकों ने उसे आवाज लगाकर बाहर बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने एकांस के साथ गाली गलौज कर दी। यह भी पढ़ें- चार नामजद समेत एक दर्जन पर जानलेवा हमले का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.