पीलीभीत, जून 27 -- बीसलपुर। गांव ढकवारा निवासी सुम्मेर लाल पुत्र सेवाराम अपने निजी काम से बीसलपुर जा रहा था। तभी गांव के आधा दर्जन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने अजयपाल, चंद्रपाल, सूरजपाल, रामबल्लभ, योगेश कुमार, अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...