रांची, अप्रैल 7 -- रांची। रांची के न्यू एजी कॉलोनी निवासी आशीष कुमार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में आशीष ने ऋषिकेश कुमार, रवि सिंह, राकेश सिंह समेत दस अज्ञात के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आशीष कुमार ने बताया कि वह एक अप्रैल को घर में थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.