अमरोहा, मई 5 -- घर में घुसकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी रोहित का मोहल्ले के ही निवासी शैंकी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। रोहित सोमवार को घर में बैठा था। आरोप है कि शैंकी अपने परिवार के साथ घर में घुसा व रोहित को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में रोहित की तहरीर पर शैंकी, संगीता व बव्वो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...