लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा में युवक को जबरन घर में खींचकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गहरी चोट आई है। ग्राम भुड़वारा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामऔतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मार्च की शाम मायाराम पुत्र जयलाल, रितेश पुत्र मायाराम, नरेश पुत्र लालजी प्रसाद और स्वामी दयाल पुत्र नरेश ने उसके पुत्र शीनू राज को जबरन अपने घर में खींच लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक का सिर फट गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पु...