पाकुड़, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शनिवार को एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर एक घर में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि युवक किसी लड़की से मिलने गांव आया था। हालांकि पकड़ा गया युवक खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए किसी भी लड़की से मिलने की बात से इनकार कर रहा था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कर थाना ले आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...