बगहा, अप्रैल 23 -- बेतिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहड़ी सिसवनिया में बुधवार की सुबह सिसवनिया वार्ड 12 निवासी रवींद्र पासवान के पुत्र अजीत पासवान (25) के सीने में गोली लगने की घटना के मामले में पुलिस ने एक युवक और एक किशोर को पकड़ा है। चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि सिसवनिया निवासी राजू कुमार व एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर राजू को जेल भेज दिया गया है । प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दबिला, पिलास व छेनी बरामद बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- छेनी से तोड़ रहे थे गोली, फायर होकर लगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.