संभल, मार्च 11 -- नगर के चितौरा रोड पर विवाद के बीच युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि घायल युवक जयप्रकाश की मां कांति देवी की तहरीर के आधार पर फैक्ट्री क्वार्टर निवासी विनोद और गायत्री कॉलोनी निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि 01 मार्च की रात चितौरा रोड पर किसी बात को लेकर दो व्यक्तियों में कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से तमंचे से फायर कर दिया था। गोली पास में खड़े युवक जयप्रकाश के हाथ में लग गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.