साहिबगंज, अप्रैल 28 -- -घटनास्थल पर नहीं मिले खून के धब्बे, न बरामद हुआ गोली का खोखा साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना के पोलमा निवासी अनिल बेसरा को दो गोली मार घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को लेकर पुलिस ने सोमवार की देर शाम घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की थी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसआई अजीत लकड़ा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है और ना ही कहीं पर खून के धब्बे दिखाई दिए। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पुछताछ में किसी ने भी गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की। पुलिस इस घटना को अन्य बिंदु से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अनिल बेसरा रामपुरहाट से सोमवार को साहिबगंज आने के बाद अपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.