प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में गंगा पथ पर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गल्ला बाजार तेलियरगंज निवासी निलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह 31 जुलाई की रात अपने दोस्त आलोक रत्न के साथ जा रहा था। तभी दो बाइक से पहुंचे अभय यादव, अभय पासी, महेंद्र उर्फ बच्चू, लड्डू और कृष्ण ने जातिसूचक गालियां दीं और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि जान बचाकर भागने के दौरान एक गोली उसे लगी और वह वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। निलेंद्र का आरोप है कि मुख्य आरोपी अभय यादव से पुरानी रंजिश है। उसने पूर्व में भी आलोक रत्न पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट कर्नलगंज थाने में दर्ज है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...