युवक को गोली मारने में दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
रामपुर, मई 27 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल पर मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर अपने दो साथियों कैलाश व सुमित के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे था। जैसे ही वह बाइक से राम रहीम पुल पर पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी। गोली लगते ही पुल पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर घटना के बाद पुल पर जाम लग गया। इस बीच घायल को उसके साथी आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.