गाजीपुर, मार्च 11 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम में सात दिवसीय यज्ञ के दौरान प्रसाद ग्रहण कर रहे युवक को गोली मारने वाले शातिर बदमाश की तलाश में पुलिस ने मऊ, आजमगढ़ समेत कई जगहों पर दबिश दी है। हालांकि उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कई करीबियों से पूछताछ कर रही है। वहीं गोली से घायल युवक की हालत सही है। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार की शाम को खुलेआम लोगों के बीच में जाकर यज्ञ में प्रसाद खा रहे 23 वर्षीय विशाल यादव पुत्र रामाश्रय यादव को गांव के ही उपेन्द्र उर्फ गोल्डेश यादव पुत्र शिवधर यादव ने सीने में गोली मार दी थी। इसके बाद विशाल के पिता को भी गोली मारने उसके घर पहुंच गया। फायरिंग भी की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घायल विशाल को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.