युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
खगडि़या, जून 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने गोली मारकर घायल कर देने के मामले में दर्ज मुकदमा के आलोक में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जिले के चौथम थाना के तेगाछी गांव निवासी स्वर्गीय सुजान सिंह के पुत्र पिंकू सिंह एवं सहरसा जिला के बसनही थाना के बजराहा गांव निवासी दिलीप कुमार के पुत्र निगम कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक तेगाछी गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार ने शनिवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के पिंकू सिंह सहित चार पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जान मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर देने की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- खगड़िया : युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार शिकायतकर्ता के मुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.