रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। लालपुर थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात डिस्को बार के बाहर हुए विवाद में युवक अंकित कुमार सिंह को वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोप में जेल में बंद आरोपी रणदीप सिंह को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। अपर न्यायायुक्त एमके सिंह की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका उसके आरोपों को देखते हुए खारिज कर दी। वह घटना के बाद से ही जेल में है। इससे पूर्व न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत भी 7 फरवरी को जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। यह मामला 4 जनवरी 2026 की रात डिस्को बार के बाहर हुए विवाद के बाद अंकित की मौत से संबंधित है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि घटना गंभीर प्रकृति की है, जिसमें मारपीट के बाद वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार, 4 जनवरी की रात सूचक अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.