पीलीभीत, मार्च 28 -- पीलीभीत। दौड़ लगाने गए युवक को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घेर कर खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पौटाकला निवासी शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसके 22 वर्षीय पुत्र आरिफ को 24 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। रास्ते में खमरिया स्टेशन के समीप उसको खंभे से रस्सी के सहारे बांधकर लात घूंसों और डंडों से जमकर पीटा गया। किसी तरह उसका पुत्र आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना क्रम की जानकारी दी। परिजनों ने शुक्रवार रात थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.