अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के मकदूम नगर में युवक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मकदूम नगर में रहने वाला एक युवक मोहल्ले की ही युवती को भगाकर ले गया था। सोमवार को लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसों व डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया और गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रथम संजीव शर्मा ने बताया कि युवक की बहन की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें मुस्तमिक पुत्र य...