शामली, जून 6 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उसके पुत्र को कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाने तथा परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला रोगनग्रान निवासी महिला संतोष ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु करीब पांच माह पूर्व वृंदावन में हलवाई का काम सीखने गया था। कुछ दिन बाद वह घर लौट आया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक हिमांशु को अपने साथ ले गया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। परिजनों का कहना है कि हिमांशु के उपचार पर अब तक 50 से 60 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से आरोपी युवक उनके घर आकर गा...