कानपुर, अप्रैल 7 -- चकेरी। श्यामनगर में सोमवार रात को कार सवार बदमाशों ने पुराने विवाद में अंडा दुकानदार को अगवा कर लिया। इसके बाद कार में उसे बुरी तरह से पीटा और घटनास्थल से 150 मीटर दूर पार्क में फेंककर भाग गए। युवक को कांशीराम अस्पताल के बाद हैलट में भर्ती कराया गया है। कृष्णानगर निवासी अभिषेक उर्फ निशांत गुप्ता पीएसी मोड़ के पास अंडे की दुकान लगाता है। अभिषेक के दोस्त सनी ने बताया कि सोमवार रात अभिषेक के ठेले पर कार सवार चार से पांच युवक आए और अभिषेक को गालियां देते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद अभिषेक को चलती कार में पीटा। फिर महाराजा पार्क में लहूलुहान हालत में फेंककर भाग निकले। कुछ देर बाद इलाके के लोगों ने अभिषेक को पार्क में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और अभिषेक को कांशीराम अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.