कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फिरोजाबाद पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यू आजादनगर सेन पश्चिमारा से एक युवक को खींचकर बिना नंबर की कार में भरकर ले गई। इस दौरान युवक बचाओ...भाईजी बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन रात होने की वजह से कोई आया नहीं। एक दिन बाद ही शांतिभंग में चालान कर उसे छोड़ भी दिया गया। हालांकि युवक जब लौटा तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मौसेरे भाई ने बताया कि फिरोजाबाद के नगला थाना के खंगर में रहने वाली पत्नी से विवाद के चलते ऐसा हुआ है। कैमरे में कैद हुई घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक के मौसेरे भाई ने सवाल उठाए हैं कि महज शांतिभंग में चालान करना था तो इतनी बर्बरता क्यों?सोशल ...