देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। गढ़वाल कॉलोनी, आईटीबीपी रोड पर युवक को कार में खींचने का प्रयास करने और मारपीट का मामला सामने आया है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि धनेंद्र सिंह निवासी गढ़वाल कॉलोनी, आईटीबीपी रोड ने तहरीर दी। बताया कि बीते चार दिसंबर को उनका बेटा घर में अकेला था। तभी एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कुछ बात करने के लिए शिव मंदिर तक चलने को कहा। वह उनके साथ चला गया। आरोप है कि वहां एक कार में चार अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने धनेंद्र के बेटे को कार में खींचने का प्रयास किया। वह नहीं बैठा तो आरोपियों ने धनेंद्र के बेटे पर हमला किया और फरार हो गए। इसके युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीड़ित के पिता ने बसंत विहार थाने में तहरीर दी। एसओ अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन...