लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ। आशियाना कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को इलाज के लिए क्लीनिक लाए एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने उपचार कराने के बाद आशियाना थाने में आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रायबरेली में लालगंज निवासी शुभम सिंह के अनुसार, 17 फरवरी की दोपहर वह पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए आशियाना क्षेत्र के रतन खंड, शारदा नगर स्थित एक क्लीनिक आए थे। पत्नी को क्लीनिक में छोड़कर जब वह बाहर सड़क पर निकले, तभी कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.