गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को कमरे में बंद करने और डंडे व चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। बाहर खड़े दोस्त ने शोर सुनकर पुलिस बुलाई, जिसके बाद युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिहानी सद्दीकनगर में रहने वाले सोनू उर्फ सोहनवीर ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 फरवरी की शाम गीता निम्मी ने उसे पुराने लेनदेन का हिसाब चुकता करने के बहाने घर बुलाया। वह अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा, लेकिन दोस्त घर के बाहर ही रुक गया। सोनू का आरोप है कि घर के अंदर पहले से अनुपम निम्मी, आदु उर्फ आदेश निम्मी, टोला, सना खान और तीन-चार अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। जैसे ही उसने बकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.