गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर । कविनगर थानाक्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक युवक को उलझाकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। चांदीनगर, बागपत के चमरावल निवासी अंकित त्यागी आरडीसी स्थित दुर्गा चैंबर के द्वितीय तल पर अपने दफ्तर में कार्य करते हैं। 28 अप्रैल को वह दफ्तर से नीचे उतरे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक आए और उनके पैर में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों आरोपी उनसे उलझ पड़े और बहस करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने उनकी शर्ट पकड़कर धक्का-मुक्की की और मौका पाकर जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.